भारत २४ तास • संपूर्ण माहिती. संपूर्ण सत्य.
मंगळवार, १८ ऑगस्ट २०२६
भारत २४ तास सिटीझन रिपोर्टर व्हॉट्सॲप ग्रुपवर ताज्या बातम्यांसाठी जॉईन व्हा!

तमिलनाडु में विजय के गठबंधन को मिला नया नाम, कांग्रेस समेत इन दलों ने बनाई मोर्चेबंदी...

अक्षर आकार:
महाराष्ट्र व देशातील ताज्या घडामोडींसाठी ग्रुप जॉईन करा!
मोबाईल शेप डिजिटल बातमी कार्ड (4:5 Format) व्हॉट्सॲप स्टेटस व सोशल मीडियावर शेअर करण्यासाठी १-क्लिकमध्ये डाऊनलोड करा!
जॉईन व्हा

विशेष रिपोर्ट: संदिप कसालकर

चेन्नई | 9 सितंबर 2026

तमिलनाडु की सियासत में एक अहम राजनीतिक तस्वीर अब और साफ हो गई है। मुख्यमंत्री और TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन को आधिकारिक नाम दे दिया गया है। गठबंधन का नया नाम “Secular Social Justice Victory Alliance” रखा गया है।

चेन्नई के पनैयूर स्थित TVK मुख्यालय में बुधवार को गठबंधन सहयोगियों की अहम बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस, VCK, MDMK और IUML के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद गठबंधन के नाम को अंतिम रूप दिया गया।

कौन-कौन दल गठबंधन में?

बैठक में कांग्रेस की ओर से बी. मणिकम टैगोर, थरगई काथबर्ट और प्रवीण चक्रवर्ती मौजूद रहे। वहीं VCK प्रमुख थोल थिरुमावलवन, MDMK नेता वाइको और दुरई वाइको तथा IUML के वरिष्ठ नेता भी बैठक में शामिल हुए।

हालांकि गठबंधन की बैठक से वाम दल CPI और CPI(M) दूर रहे। दोनों पार्टियां सरकार को बाहर से समर्थन दे रही हैं, लेकिन गठबंधन की इस बैठक में शामिल नहीं हुईं।

सिर्फ नाम नहीं, आगे की रणनीति पर भी मंथन

बैठक का उद्देश्य महज गठबंधन का नाम तय करना नहीं था। नेताओं के बीच Common Minimum Programme, गठबंधन के लिए Steering Committee, संयोजक की नियुक्ति और गठबंधन के कामकाज को औपचारिक स्वरूप देने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

यानी तमिलनाडु की राजनीति में विजय के नेतृत्व वाला यह गठबंधन अब सिर्फ चुनावी समझौते से आगे बढ़कर एक औपचारिक राजनीतिक मोर्चे के रूप में अपनी पहचान बनाने की दिशा में बढ़ रहा है।

Kasalkar Insights

Sandeep Kasalkar's career is characterized by a relentless pursuit of journalistic excellence and a deep commitment to diverse storytelling. Whether through ground reporting, editorial leadership, or advocacy, he continues to make significant contributions to the media landscape. His multifaceted expertise and leadership are instrumental in shaping and advancing the field of journalism in India.

Comments

सिटीझन रिपोर्टर व्हॉट्सॲप ग्रुप (Join Group)
व्हॉट्सॲप शेअर